ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news painting competition under seva sankalp abhiyan in 125 council schools of bhabani

Sonbhadra News: बभनी के 125 परिषदीय विद्यालयों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता.

बभनी विकास खंड के 125 परिषदीय विद्यालयों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘एक बेहतर समाज, एक बेहतर भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण, सामाजिक एकता, शिक्षा, सड़क सुरक्षा और जरूरतमंदों की सेवा जैसे विषयों पर चित्र बनाए। प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सेवा भावना और देश के विकास के प्रति जुड़ाव बढ़ाने का प्रयास किया गया।

sonbhadra

6:35 PM, Sep 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी के 125 परिषदीय विद्यालयों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता.
logo

बभनी के परिषदीय विद्यालयों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित करते नन्हे कलाकार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता 125 परीषदीय विद्यालयों में हुई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, देश की विकास यात्रा के प्रति जुड़ाव और सेवा भावना को बढ़ावा देना है।प्रतियोगिता का मुख्य विषय 'एक बेहतर समाज, एक बेहतर भारत' था। इसमें बच्चों ने कई उप-विषयों पर चित्र बनाए, जिनमें स्वच्छता ही सेवा, जल संरक्षण जीवन संरक्षण, वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, सामाजिक एकता समानता, गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता, बुजुर्गों की सेवा और सम्मान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, हर बच्चे को शिक्षा, पशु-पक्षियों की सेवा, स्वस्थ समाज स्वस्थ जीवन, सामूहिक समाज, सड़क सुरक्षा और यातायात नियम, और स्वच्छ विद्यालय सुंदर विद्यालय शामिल थे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को एक ऐसा मंच देना था, जहां वे अपनी कला के जरिए देश के विकास और भविष्य के भारत के प्रति अपने विचार साझा कर सकें। इसमें सरकारी, परीषदीय स्कूलों के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता कम्पोजिट विद्यालय बरवाटोला सतबहनी, बभनी, सहगोड़ा प्राथमिक विद्यालय नवा टोला तृतीय और असनहर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय डूभा सहित कुल 125 विद्यालयों में आयोजित की गई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.