ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news panchayat in the police station for two days in the case of rape of a minor investigation started after the case was registered

Sonbhadra News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो दिन थाने में पंचायत, मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच शुरू.

बभनी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि लड़की के मिलने के बाद दो दिनों तक थाना परिसर में गांव के लोगों के साथ सुलह-समझौते का दबाव बनाया गया। लड़की की मां ने उसके गर्भवती होने की बात कही है, जबकि प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

sonbhadra

6:31 PM, Sep 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो दिन थाने में पंचायत, मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच शुरू.
logo

बभनी थाने के बाहर मामले को लेकर जुटे पीड़ित परिवार के परिजन और ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में दो दिन तक थाने में पंचायत चलती रही, जिसके बाद अब मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पर पीड़ित परिवार पर सुलह का दबाव बनाने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की 3 सितंबर गुरुवार रात को पड़ोसी गांव के एक पिकअप चालक के साथ घर से चली गई थी। परिवार ने काफी खोजबीन के बाद उसी दिन थाने में लड़की के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को उसी दिन ढूंढ लिया। पिछले दो दिनों से थाना परिसर में दोनों गांवों के लोग सुलह-समझौता कराने में लगे थे। नाबालिग लड़की के पिता चेन्नई में मजदूरी करते हैं। मां ने बताया कि लड़की के मिलने के बाद से ही पुलिस और गांव के लोग सुलह करने का दबाव बना रहे थे। नाबालिग लड़की की मां के मुताबिक, उनकी बेटी गर्भवती होने की बात भी कह रही है। इस संवेदनशील मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी। लेकिन, पुलिस पीड़ित परिवार को ही धमकाकर सुलह कराने की कोशिश में लगी हुई थी। दो दिनों तक दुष्कर्म के मामले में पंचायत होने से लोगों में नाराजगी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.