ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news passenger bus went out of control due to fog and collided with a tree major accident averted

Sonbhadra News: कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई यात्री बस, टला बड़ा हादसा.

रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह घने कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। कोहरे की वजह से एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बस सवार यात्री बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

sonbhadra

7:00 PM, Jan 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई यात्री बस, टला बड़ा हादसा.
logo

हादसे में बस सवार यात्री बाल-बाल बचे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, ​बीजपुर।

रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह घने कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। कोहरे की वजह से एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बस सवार यात्री बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।​ प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह एक निजी यात्री बस बीजपुर से सवारियां लेकर रेणुकूट की ओर रवाना हुई थी। जैसे ही बस जरहा गांव के पोथी पाथर के पास पहुंची, दृश्यता बेहद कम होने के कारण चालक को सड़क का अंदाजा नहीं मिल सका। इसी बीच बस अनियंत्रित होकर सीधे एक पेड़ से टकरा गई। ​​टक्कर होते ही बस के भीतर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि बस की गति बहुत अधिक नहीं थी, जिसके कारण बस में बैठी सवारियां सुरक्षित रहीं। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। बस के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुँचा है।​स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्दी के मौसम में इस मार्ग पर सुबह के वक्त विजिबिलिटी (दृश्यता) शून्य के बराबर हो जाती है। पोथी पाथर के पास हुए इस हादसे ने एक बार फिर कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग की चुनौती को उजागर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने में सहायता की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.