मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news patriotism surged in shaktinagar shouts of bharat mata echoed in the tricolor yatra

Sonbhadra News: शक्तिनगर में उमड़ा राष्ट्रप्रेम, तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे.

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को शक्तिनगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। रोडवेज बस स्टैंड से शुरू हुई यात्रा पीडब्ल्यूडी मोड़ होते हुए पुनः बस स्टैंड पहुंचकर समाप्त हुई। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम् के जयकारे लगाए। देशभक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों के बीच पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

sonbhadra

8:06 PM, Aug 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: शक्तिनगर में उमड़ा राष्ट्रप्रेम, तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे.
logo

तिरंगा यात्रा में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के जज्बे के साथ शामिल भाजपा कार्यकर्ता।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: राजेंद्र गुप्ता, शक्तिनगर,

सोनभद्र।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को शक्तिनगर क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्र गौरव, राष्ट्रीय एकता एवं अखंड भारत की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं, स्थानीय नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के जोश और उत्साह से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ रोडवेज बस स्टैंड से हुआ। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के जज्बे के साथ बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। यात्रा रोडवेज बस स्टैंड से प्रारंभ होकर पीडब्ल्यूडी मोड़ होते हुए पुनः रोडवेज बस स्टैंड पहुंची, जहां राष्ट्रभक्ति के नारों के बीच यात्रा का भव्य समापन किया गया। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा शक्तिनगर गूंज उठा। सड़क पर लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने वातावरण को पूरी तरह राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। देशभक्ति गीतों के साथ ढोल-नगाड़ों की गूंज ने यात्रा के उत्साह को और बढ़ा दिया। तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे युवाओं और स्थानीय नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण यह क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को बनाए रखने का संकल्प भी लिया। आयोजकों ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल हमारी आन-बान और शान का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

विज्ञापन

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद:

तिरंगा यात्रा में अनिल सिंह गौतम, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक यश बंसल, सरजू बैसवार, प्रशांत श्रीवास्तव, मोहन गुप्ता, प्रमोद तिवारी, छठीलाल केशरवानी, धन्नाज सिंह, आशुतोष दुबे, रंजीत सिंह, किरण गुप्ता, साजन, बीरेंद्र पाठक, रवि चंद्रवंशी, कौशल पटेल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं संगठन से जुड़े सक्रिय स्थानीयजन मौजूद रहे। समापन के दौरान एक बार फिर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा शक्तिनगर राष्ट्रभक्ति के रंग में डूबा नजर आया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.