ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news peace can be established in the world only through gandhi philosophy

Sonbhadra News: गांधी दर्शन द्वारा ही दुनिया में शांति स्थापित की जा सकती है.

गांधी दर्शन द्वारा ही दुनिया में शांति स्थापित की जा सकती है। उक्त उदगार अनिल श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) ने एनटीपीसी टाउनशिप परिसर स्थित गांधी पार्क में आयोजित गांधी जयंती समारोह के दौरान व्यक्त किए।

sonbhadra

4:54 PM, Oct 2, 2025

Share:

Sonbhadra News: गांधी दर्शन द्वारा ही दुनिया में शांति स्थापित की जा सकती है.
logo

गांधी जी की आदमक़द प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए दी गईं श्रद्धांजलि।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

गांधी दर्शन द्वारा ही दुनिया में शांति स्थापित की जा सकती है। उक्त उदगार अनिल श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) ने एनटीपीसी टाउनशिप परिसर स्थित गांधी पार्क में आयोजित गांधी जयंती समारोह के दौरान व्यक्त किए। इसके पूर्व परियोजना प्रमुख के आगमन पर मालवीय मिशन की बच्चियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका और वर्तिका महिला मण्डल समिति की अध्यक्षा शिखा श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया। इसके पश्चात परियोजना प्रमुख, वर्तिका महिला मण्डल समिति की अध्यक्षा के साथ-साथ सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने गांधी जी की आदमक़द प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

Img

अपने सम्बोधन में श्रीवास्तव ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा एवं सत्याग्रह का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें मेरा श्रद्धापूर्वक नमन। महात्मा गांधी युगपुरुष थे, उन्होंने पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा के बल पर दुनिया में शांति स्थापित की जा सकती है। गांधीजी की विरासत हमें हमेशा देश के लिए समर्पित रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करती रहेगी। मैं बच्चों को बताना चाहता हूँ कि आप अपने जीवन में गांधी जी के आदर्शों को अपनाते हुए आगे बढ़ें, जिससे आने वाला कल सुखमय हो। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मालवीय मिशन, नवोदय मिशन तथा अंबेडकर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसी कड़ी में एनटीपीसी के कर्मचारियों ने गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को जीवंत बना दिया। समारोह में एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों सहित यूनियन, असोसियेशन के सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.