Sonbhadra News: सावन, कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम को लेकर चोपन थाने में पीस कमेटी की बैठक.
चोपन थाना परिसर में रविवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सावन माह, कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी आयोजकों एवं नागरिकों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।
sonbhadra
7:11 PM, Aug 2, 2026
Share:


चोपन थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक में सावन, कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम की तैयारियों पर अधिकारियों ने चर्चा की।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
रविवार को चोपन थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य सावन माह, कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना था। बैठक की अध्यक्षता क्राइम इंस्पेक्टर राजेश यादव ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक आयोजकों, धर्मगुरुओं, पत्रकारों और नगर के संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान आगामी पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यह भी कहा गया कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। क्राइम इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन सभी पर्वों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने आयोजकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम के दौरान अनुशासन बनाए रखें, निर्धारित मार्गों का पालन करें और आपसी सौहार्द की परंपरा को मजबूत करें। बैठक में डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी, कस्बा प्रभारी मनोज सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा सभी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।
