मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news peace committee meeting held in the police station premises regarding holi and ramzan

Sonbhadra News: होली व रमजान को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न.

आगामी होली एवं रमजान पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार की सायं बीजपुर थाना प्रांगण में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने किया। सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने हेतु दिए गए निर्देश।

sonbhadra

6:49 PM, Feb 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: होली व रमजान को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न.
logo

बैठक में क्षेत्र में होने वाले 63 स्थानों पर होलिका दहन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

आगामी होली एवं रमजान पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम बीजपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने की। बैठक में विभिन्न समुदायों के संभ्रांतजन, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, व्यापारी वर्ग तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जिसके बाद क्षेत्राधिकारी ने शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी और कार्यक्रम पूर्व वर्षों की स्थापित परंपराओं के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि होली और रमजान आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के प्रतीक हैं, इसलिए सभी लोग मिलजुलकर शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाएं।

बैठक में क्षेत्र में होने वाले 63 स्थानों पर होलिका दहन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित लोगों को निर्देश दिया गया कि होलिका दहन निर्धारित स्थानों पर ही किया जाए तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। साथ ही रमजान माह के दौरान मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं सुचारु रखने तथा नमाज के समय पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Img

अंत में क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि त्योहारों की खुशियों को आपसी भाईचारे के साथ साझा करें और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत मदन गोपाल दास, ग्राम प्रधान रजमिलान बद्री नाथ, खमरिया प्रधान इजाजत सेख, डोडहर प्रधान के पी पाल, गुलशने रजा कमेटी के प्रबंधक नेसार अहमद, हाजी खलील, इंद्रेश सिंह, भाजपा नेता अरविंद सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता बीजपुर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जरहा विनोद भारती, मुख़्तार आलम, नसीम अख्तर, उस्मान खान, सुनिल तिवारी, ग्राम प्रधान सिरसोती विजय सिंह गौड़, अप्सरा मास्टर, अंजनी कुमार, राधेश्याम गुर्जर, ग्राम प्रधान अंजानी राम अवध, सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.