मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news peace committee meeting in robertsganj police station regarding moharram appeal to maintain peace and harmony

Sonbhadra News: मोहर्रम को लेकर रॉबर्ट्सगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील.

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज थाने में मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने की। उन्होंने सभी से भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए जुलूसों के निर्धारित मार्ग और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया।

sonbhadra

7:26 PM, Jun 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: मोहर्रम को लेकर रॉबर्ट्सगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील.
logo

मोहर्रम को लेकर शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा एवं उपस्थित लोग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से 16 जून, 2026 को रॉबर्ट्सगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने की। बैठक में ताजियादारों, धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों और संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। क्षेत्राधिकारी मिश्रा ने सभी से मोहर्रम पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने जुलूसों के निर्धारित मार्ग, समय और शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। क्षेत्राधिकारी नगर ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू न की जाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचने की सलाह दी। किसी भी अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा गया। बैठक में विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था जैसी आवश्यक सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। उपस्थित व्यक्तियों से इन व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव लिए गए। संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया गया। क्षेत्राधिकारी मिश्रा ने सभी से आपसी समन्वय और सहयोग के साथ मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और उपस्थित सभी लोगों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सोनभद्र पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति या सूचना के लिए तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल-112 को सूचित करें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.