ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news peace committee meeting organized in bijpur police station premises regarding bakrid festival

Sonbhadra News: बकरीद त्योहार को लेकर बीजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित.

बीजपुर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में प्रभारी निरीक्षक Rajesh Kumar Singh ने लोगों से बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

sonbhadra

7:36 PM, May 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: बकरीद त्योहार को लेकर बीजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित.
logo

बैठक के दौरान स्पष्ट शब्दों में. कहा गया, बड़े जानवरो का बली नहीं दिया जाएं, शाशन का आदेश का पालन करें।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम बीजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने की। बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र में बकरीद पर्व की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है तथा इसे शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।

विज्ञापन

Img

असामाजिक तत्वों, माहौल खराब करने वालों और सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और कहा कि क्षेत्र में हमेशा की तरह इस बार भी बकरीद पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता, खलील अहमद, मुख्तार आलम, बद्रीनाथ, संतवन सिंह, नसीम अख्तर, विनोद भारती, केपी पाल, अप्सरा मास्टर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.