ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news peace committee meeting regarding upcoming festivals concluded in bijpur police station

Sonbhadra News: बीजपुर थाने में आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न.

बीजपुर थाने में आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न। प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे के साथ मिल जुल कर मनाए, शांति व्यवस्था रखने कि अपील किया और कड़े निर्देश भी दिए कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति उपद्रव करने का प्रयास करेगा तो उनके उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कि जाएगी।

sonbhadra

5:12 PM, Oct 16, 2025

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर थाने में आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न.
logo

पटाखे की दुकानो के पास अग्नि शमन यंत्र, बालू से भरा बाल्टी, पानी से भरा ड्रम के साथ टिन शेड भी लगाएं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

गुरुवार के दिन बीजपुर थाने परिसर में धनतेरस, दीपावली एवं छट पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक कि अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कि गई। आगामी त्यौहार पर्व को लेकर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे के साथ मिल जुल कर मनाए, शांति व्यवस्था रखने कि अपील किया और कड़े निर्देश भी दिए कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति उपद्रव करने का प्रयास करेगा तो उनके उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कि जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि दीपावली पर लाइसेंस धारक ही पटाखे की दुकान लगाए अगर कोई भी दुकानदार बगैर लाइसेंस के पटाखे की दुकान लगाए पाएं गये तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कुल पटाखे की दुकानें आठ है, जिसमें से बीजपुर के सब्जी मंडी स्थित सात दुकानें एवं सेवकाडांड में एक लगाएं जातें हैं।

विज्ञापन

Img

वहीं नरेन्द्र सिंह ने कहा कि सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें पटाखे की दुकानो के पास अग्नि शमन यंत्र, बालू से भरा बाल्टी, पानी से भरा ड्रम के साथ टिन शेड भी लगाएं। वहीं छट पूजा को लेकर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि जहां पर छठ पर्व मानाए जाते हैं वहां पर डीजे संचालको को कहा कि अश्लील गाने ना बजाय, जिससे किसी को समस्या न हो सके और साउंड को धीमी आवाज में बजाय। अगर शिकायत मिली तो कार्यवाही तत्काल होगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मोटकी मुकुट पहाड़ी पर मेला का आयोजन किया जाता है और वहां विशेष ध्यान दिया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त रहेंगी। इस दौरान बैठक में उपनिरीक्षक श्रवण यादव, ग्राम प्रधान रजमिलान बद्री नाथ, ग्राम प्रधान पति विश्राम सागर गुप्ता, अरविंद सिंह, अनिल सिंह मेहता, प्रकाश चन्द्र अग्रहरी, सुरेन्द्र अग्रहरी, विजेंद्र सिंह उर्फ बग्गा सिंह, रंजय सिंह, डीके सिंह, राधेश्याम गुर्जर, दिपक बंसल, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, संतलाल गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.