ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news pedestrians troubled by the muddy road of bhabhani bazaar former head demands repairs from dm

Sonbhadra News: बभनी बाजार की कीचड़ भरी सड़क से राहगीर परेशान, पूर्व प्रधान ने डीएम से की मरम्मत की मांग.

बभनी बाजार की जर्जर और कीचड़ भरी सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर पूर्व प्रधान संजय कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा। शिव मंदिर से पुराने बाजार तक सड़क खराब होने से रोजाना आने-जाने वाले हजारों लोगों और श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। पूर्व प्रधान ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और दुर्घटनाओं की आशंका दूर करने की मांग की है।

sonbhadra

7:06 PM, Sep 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी बाजार की कीचड़ भरी सड़क से राहगीर परेशान, पूर्व प्रधान ने डीएम से की मरम्मत की मांग.
logo

बभनी बाजार की बदहाल सड़क पर जमा कीचड़ और पानी, राहगीरों को आवागमन में करना पड़ रहा परेशानी का सामना।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लॉक के रन्दह गांव के पूर्व प्रधान और पूर्व जिला सह सचिव संजय कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने बभनी बाजार की कीचड़ भरी सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस परेशानी से मुक्ति मिल सके। संजय कुमार गुप्ता ने अपने पत्र में बताया कि बभनी बाजार में शिव मंदिर से पुराना बाजार तक की सड़क लोक निर्माण विभाग ने 10-15 साल पहले बनवाई थी। अब यह सड़क बहुत खराब हो चुकी है। इस सड़क पर हर दिन हजारों लोग आते-जाते हैं। साथ ही, यहां रोज बाजार भी लगता है। शिव मंदिर होने की वजह से यह रास्ता बहुत भीड़भाड़ वाला हो जाता है। इससे आम लोगों और श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर मीडिया और प्रार्थना पत्रों के जरिए पहले भी कई बार प्रशासन को बताया गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। खराब सड़क और भीड़ के कारण यहां हर दिन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। पूर्व प्रधान ने जिलाधिकारी से अपील की है कि वे इस समस्या को गंभीरता से लें। उन्होंने तुरंत सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश देने का आग्रह किया है, ताकि लोगों का आना-जाना ठीक से हो सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.