ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news people angry over wastage of water in kanshiram residence demonstrated with sp workers

Sonbhadra News: कांशीराम आवास में पानी की बर्बादी पर भड़के लोग, सपा कार्यकर्ताओं संग किया प्रदर्शन.

भीषण गर्मी और पानी की किल्लत के बीच कांशीराम आवास में आरओ प्लांट से हजारों लीटर पानी लगातार सड़क पर बहाए जाने का मामला सामने आया है। इस लापरवाही से नाराज़ स्थानीय लोगों ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर पालिका जलकल विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

sonbhadra

9:02 PM, Apr 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: कांशीराम आवास में पानी की बर्बादी पर भड़के लोग, सपा कार्यकर्ताओं संग किया प्रदर्शन.
logo

कांशीराम आवास के कई घरों में बहता पानी घुस रहा है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

भीषण गर्मी और पानी की किल्लत के बीच कांशीराम आवास में आरओ प्लांट से हजारों लीटर पानी लगातार सड़क पर बहाए जाने का मामला सामने आया है। इस लापरवाही से नाराज़ स्थानीय लोगों ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर पालिका जलकल विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि एक ओर सरकार “हर घर जल” योजना की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका की लापरवाही के कारण प्रतिदिन लगभग 10 हजार लीटर पानी बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांशीराम आवास के कई घरों में पानी घुस रहा है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही पानी की भारी किल्लत है और लोगों को टैंकर के माध्यम से पानी मंगाना पड़ रहा है। इसके बावजूद आरओ प्लांट से लगातार पानी बहाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जब इस संबंध में जलकल विभाग से शिकायत की गई, तो अधिकारियों ने सफाई का हवाला दिया, लेकिन लोगों का कहना है कि यह समस्या रोजाना की बन चुकी है। मामले का एक गंभीर पहलू यह भी है कि जिस स्थान पर पानी बह रहा है, वहां नीचे 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन भी गुजर रही है। ऐसे में करंट फैलने का खतरा बना हुआ है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन के दौरान सुरेश कुमार, अरविंद भारती, रघुनाथ पटेल, दीपु भारती, अतीक अंसारी, सरोज शर्मा और राजू पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.