मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news people of dala submitted a memorandum to the mla in protest against the removal of slums

Sonbhadra News: मलिन बस्ती हटाने के विरोध में डाला के लोगों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन.

नगर पंचायत डाला बाजार पर्वतीय के वार्ड नंबर दो स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को मलिन बस्ती के लोगों ने रॉबर्ट्सगंज सदर विधायक भूपेश चौबे को ज्ञापन सौंपकर करीब 60 वर्षों से बसे 500 घरों को उजाड़े जाने की आशंका को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की।

sonbhadra

6:44 PM, Mar 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: मलिन बस्ती हटाने के विरोध में डाला के लोगों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन.
logo

60 वर्षों से लगभग 500 घरों और करीब 3000 लोगों की आबादी निवास कर रही है- स्थानीय निवासी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

नगर पंचायत डाला बाजार पर्वतीय के वार्ड नंबर दो स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को मलिन बस्ती के लोगों ने रॉबर्ट्सगंज सदर विधायक भूपेश चौबे को ज्ञापन सौंपकर करीब 60 वर्षों से बसे 500 घरों को उजाड़े जाने की आशंका को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। बस्तीवासियों ने बताया कि नगर पंचायत डाला के वार्ड नंबर दो और तीन को मलिन बस्ती के नाम से जाना जाता है, जहां करीब 60 वर्षों से लगभग 500 घरों और करीब 3000 लोगों की आबादी निवास कर रही है। उनका आरोप है कि गाटा संख्या 113 और 179 की जमीन को अभिलेखों में फेरबदल कर स्टेट सीमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के नाम दर्ज कर दिया गया, जिसके बाद से बस्तीवासियों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि 1965-66 में स्टेट सीमेंट यूनिट की स्थापना के बाद से ही क्षेत्र के लोग यहां रहते आए हैं। बाद में फैक्ट्री बंद होने और कंपनियों के बदलने के बावजूद बस्तीवासियों का निवास यथावत बना रहा। अब अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी द्वारा कोर्ट के आदेश का हवाला देकर बस्ती खाली कराने की बात कही जा रही है, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है। इस पर विधायक भूपेश चौबे ने बस्तीवासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि मामला पहले ही मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या को सरकार तक पहुंचाकर समाधान कराया जाएगा और जो जहां बसा है उसे हटने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान लक्ष्मण कुशवाहा, ओमप्रकाश तिवारी, संतोष कुमार, बबलू, दीपक दुबे, संदीप सिंह पटेल, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मंगला प्रसाद जायसवाल, पारसनाथ यादव, पूनम देवी, उमेश मेहता, रामप्रवेश, नागेंद्र पासवान, अवनीश देव पांडेय, हरिश्चंद्र सिंह, रफीक वारसी, जगत यादव, सुदर्शन पांडेय, मदन अग्रहरि, पिंटू साहनी, विजय जायसवाल सहित सैकड़ों बस्तीवासी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.