ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news people present at badhauli intersection from mysterious accident the market of discussions hot

Sonbhadra News: बिना चालक और सवारीयों के ही अचानक चलने लगी बस मची अफरा तफरी.

रॉबर्ट्सगंज में अदृश्य शक्ति की चर्चा चारों तरफ हो रही है। अचानक बस खुद ही चल पड़ने से लोग सकते में है। जब कि बस में न कोई ड्राइवर था और न ही कोई यात्री। बस सामने खड़ी कार से जा टकराई, इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गयी, हालांकि गनीमत यह रही कि कोई व्यक्ति बस की चपेट में नहीं आया।

sonbhadra

12:13 PM, Sep 18, 2025

Share:

Sonbhadra News: बिना चालक और सवारीयों के ही अचानक चलने लगी बस मची अफरा तफरी.
logo

घटना के बाद लोगों में बना कोतुहल का विषय।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के बढौली चौराहे पर स्थित पेट्रोल पम्प पर बुधवार रात्रि 11 बजे उस समय लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक रहस्यमयी हादसा का शिकार एक कार से हो गईं। दरअसल पेट्रोल पंप पर खड़ी बस बिना वाहन चालक के स्टार्ट होकर कार से जा टकराई।

Img

बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर बस को खड़ी करके चला गया, अचानक बस खुद ही चल पड़ी जब कि बस में न कोई ड्राइवर था और न ही कोई यात्री। बस सामने खड़ी कार से जा टकराई, इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गयी, हालांकि गनीमत यह रही कि कोई व्यक्ति बस की चपेट में नहीं आया।

Img

इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है और अदृश्य शक्ति द्वारा दुर्घटना कराने की चर्चा लोगों के बीच लगातार हो रही है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहा है। जो जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Img

बस स्टाफ ने बताया बस फिलहाल बनकर आई है अपने आप ढलान पर लुढ़कने से बस स्टार्ट हो गई। बस के अचानक चलने से कार से जा टकराई फिर बंद हो गई। अचानक फिर स्टार्ट होने की प्रक्रिया चालू हो गई। लेकिन फिर अचानक बस अपने आप बंद हो गई।

Img

प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार की माने तो बस खड़ी थी अपने आप अचानक चल पड़ी। गोमती में हम बैठे थे और पास में कई मौजूद थे, कार की वजह से सभी बाल-बाल बच गए। गोमती को काफी नुकसान हुआ है, चौकी गोमती बेरिकेड्स सब क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार ने बताया अगर वो गोमती के अंदर नहीं बैठे होते तो वो भी चपेट में आ जाता। दुकानदार ने बताया बस में कोई मौजूद नहीं था बिना ड्राइवर के बस कैसे चल पड़ी यह समझ से परे हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.