ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news people scared of the accident in the markundi valley collision with the tempo of the truck three injured by falling into the ditch

Sonbhadra News: मारकुंडी घाटी में आये दिन होते हादसे से सहमे लोग, ईट लदे ट्रक की टेम्पो से टक्कर, खाई में गिरने से तीन जख्मी.

चोपन थाना क्षेत्र के मारकुण्डी घाटी पर एक ट्रक वाहन का ब्रेक फ़ैल होने से वाहन अनियंत्रित होकर ऑटो से टकराई। जिसके बाद ट्रक पलट गईं और ऑटो गहरे खाई में जा गिरी हादसे में तीन लोग जख़्मी हो गए।

sonbhadra

1:13 PM, Aug 18, 2025

Share:

Sonbhadra News: मारकुंडी घाटी में आये दिन होते हादसे से सहमे लोग, ईट लदे ट्रक की टेम्पो से टक्कर, खाई में गिरने से तीन जख्मी.
logo

मारकुण्डी घाटी के गहरे खाई में गिरी ऑटो का रेस्कीयू करते लोग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में सोमवार की सुबह उस समय हादसा हो गया जब ईट से भरी ट्रक मारकुंडी घाटी में ऑटो को टक्कर मारते हुए पलट गईं, ट्रक की जोरदार टक्कर से ऑटो गहरी खाई में गिर गईं। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालंकि दुर्घटना में ट्रक एंव ऑटो चालक सहित ट्रक में सवार एक व्यक्ति समेत तीन जख्मी हो गए।

Img

जिनका अफरा-तफरी के माहौल के बीच रेस्कीयू किया गया। जिससे गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस मंगाकर इलाज़ के जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। खुखदेव नगर, राची झारखंड निवासी ट्रक चालक आशीष शर्मा पुत्र विशेश्वर शर्मा निवासी ने बताया कि वह अम्बेडकर नगर से 12000 ईट लादकर विण्ढमगंज खाली करने जा रहा था।

विज्ञापन

Img

मारकुण्डी घाटी पर ब्रेक फेल होने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गईं। गौरतलब हो कि मारकुंडी घाटी में हो रही दुर्घटनाओ पर जिला प्रशासन कोई ठोस उपाय अभी तक नहीं निकाल पाया है। जबकि कुछ ही दिनों पहले डीजल से लदी टैंकर भी मारकुण्डी घाटी पर अनियंत्रित होकर पलट गईं थी।

Img

आये दिन होते हादसे को सिर्फ हादसा मानकर प्रशासन की चुपी ने सवाल खड़े कर दिए है। जबकि हादसे की वजह से आवागमन करने वाले चालकों और लोगों में डर का माहौल बन गया है। डरे सहमे राहगीरों का कहना है कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.