ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news people scared of thieves terror suspects were captured again in cctv

Sonbhadra News: चोरों के आतंक से सहमे लोग, सीसीटीवी में फिर कैद हुए संदिग्ध.

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र इन दिनों चोरों के खौफ से कांप रहा है। एक बार फिर मलदेवा गांव में अज्ञात चोरों के गिरोह ने सुनसान और ताला बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी कर डाली। पीड़ित परिवार इलाज कराने के लिए नोएडा गया हुआ था।

sonbhadra

7:38 PM, Aug 30, 2025

Share:

Sonbhadra News:  चोरों के आतंक से सहमे लोग, सीसीटीवी में फिर कैद हुए संदिग्ध.
logo

चोरी की घटना के समय पीड़ित परिवार इलाज कराने के लिए नोएडा गया हुआ था।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नितीश कुमार, दुद्धी।

सोनभद्र।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र इन दिनों चोरों के खौफ से कांप रहा है। एक बार फिर मलदेवा गांव में अज्ञात चोरों के गिरोह ने सुनसान और ताला बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी कर डाली। इस बार चोरों के शिकार हुए एलएमवी-10 अनपरा से रिटायर्ड सैमसन रुस्तम का घर। घटना के वक्त पूरा परिवार बच्चों से मिलने और इलाज कराने के लिए नोएडा गया हुआ था।

घटना का पता शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे चला। जब पीड़ित के छोटे भाई रोज की तरह सुबह उठे और इसके बाद देखा कि गेट खुला है। दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था, कुंडी कटी हुई थी और कमरे के भीतर कपड़े बिखरे पड़े थे। अलमारी खुली हुई थी और सारा सामान अस्त-व्यस्त था। पूरा दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल दुद्धी पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही दुद्धी कस्बा प्रभारी जयशंकर राय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Img

पीड़ित परिवार से पूछताछ कर चोरी हुए सामानों की सूची तैयार कर तहरीर ली गई। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें 7 से 8 संदिग्ध युवक दिखाई दिए। फुटेज में वे हाथों में गुलेल लिए घर से निकलते और आसपास जानवरों को भगाते हुए नजर आए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने चोरी के खुलासे और चोरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है। हालांकि अब तक किसी भी गिरोह का पर्दाफाश नहीं हो सका है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही संदिग्धों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.