ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news performance of students on water for a second time hand pump has been closed for months due to lack of repair

Sonbhadra News: पानी को लेकर छात्रों का दूसरी बार प्रदर्शन, मरम्मत के अभाव में महीनों से बंद पड़ा है हैंडपम्प.

विकास खंड कोन के पांडुचट्टान प्राथमिक विद्यालय पांडु चट्टान और आंगनबाड़ी केन्द्र में लगा हैंडपम्प मरम्मत के अभाव में लगभग 6 महीनों से बंद पड़ा है। नतीजन बच्चों को खाना खाने के बाद लगभग 300 मीटर दूर सड़क पर जाना पड़ता है। जिससे बच्चों के परिजनों में अप्रिय घटना का डर बना रहता है।

sonbhadra

6:07 PM, Sep 3, 2025

Share:

Sonbhadra News: पानी को लेकर छात्रों का दूसरी बार प्रदर्शन, मरम्मत के अभाव में महीनों से बंद पड़ा है हैंडपम्प.
logo

स्कूली छात्रों का पेयजल को लेकर दूसरी बार प्रदर्शन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

विकास खण्ड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़वा के टोला पांडुचट्टान में पानी को लेकर स्कूली बच्चों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। दरअसल पांडुचट्टान प्राथमिक विद्यालय पांडु चट्टान और आंगनबाड़ी केन्द्र में लगा हैंडपम्प मरम्मत के अभाव में लगभग 6 महीनों से बंद पड़ा है। नतीजन बच्चों को खाना खाने के बाद लगभग 300 मीटर दूर सड़क पर जाना पड़ता है। जिससे बच्चों के परिजनों में अप्रिय घटना का डर बना रहता है। हालांकि विद्यालय के आस पास अन्य हैंडपंप हैं लेकिन मरम्मत के अभाव में बहुत देर चलाने के बाद पानी देता है। पानी की समस्या से लोग अजीज आ गए है। जबकि ग्राम पंचायतों में दबी जुबान लोगों में चर्चा है कि हैंडपम्प मरम्मत के नाम पर प्रति वर्ष लाखों रुपए की धन की निकासी की जाती है। आखिर वो पैसा जा कहा रहा है।बात करें क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना की हर घर नल योजना की तो वह भी धरातल पर फ्लाप साबित होता दिख रहा है।

विज्ञापन

Img

सरकार की महत्वकांक्षी योजना होने के बावजूद कई क्षेत्रों में नल कनेक्शन तक पूरा नहीं हो सका है। सूत्रों का दावा है कि संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा योजना को पूर्ण दिखा दिया गया है और बात करें नियमित पेयजल जलापूर्ति करने की तो कभी इंटेक वाॅल तो कभी पंप तो कभी बिजली की समस्या बताकर लोगों के साथ खिलवाड़ करती नज़र आती है कार्यदायी संस्था। संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा उनके सपनों पर पानी फेरने का कार्य कर रहे हैं। स्थानीय निवासी गंगा व अशोक ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान व सचिव को हैंडपम्प की समस्या को अवगत कराया गया, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। हालांकि हमेशा आश्वासन दिया जाता है। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल हैंडपम्प मरम्मत कराने की मांग की है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से अशोक, मालती, राजेंद्र काली, अर्जुन, सीताराम, अयोध्या सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.