ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news pickup full of passengers overturned more than a dozen injured one in critical condition

Sonbhadra News: सवारियों से भरी पिकअप पलटी, दर्जन भर से अधिक घायल, एक की हालत गंभीर.

म्योरपुर के कमरीडाड़ टोला में शनिवार दोपहर सवारियों से भरी पिकअप पलट गई। बताया जा रहा है कि अधिक भार के कारण वाहन चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिली। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

sonbhadra

4:28 PM, Apr 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: सवारियों से भरी पिकअप पलटी, दर्जन भर से अधिक घायल, एक की हालत गंभीर.
logo

घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत अंतर्गत कमरीडाड़ टोला में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वाहन में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन पड़री गांव से सवारियां लेकर म्योरपुर के साप्ताहिक बाजार जा रही थी। कमरीडाड़ के पास चढ़ाई पर अधिक भार होने के कारण वाहन ऊपर नहीं चढ़ सका और अचानक पीछे की ओर लुढ़ककर सड़क किनारे पलट गया। वाहन में करीब तीन दर्जन से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे थे, जिससे हादसा गंभीर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां डॉ. संजीव बिंद की देखरेख में उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को घर भेज दिया गया। घायलों में जमुनी देवी (50), मंगल कुमारी (18), शिलोचनी (40), पनीता (30), सुशीला (45), धर्मंती (27), सुशीला (22), मोहरमनियां (45), चंचला (8), सुधापति (45), उकमत (42), रामाशीष (13), सुशीला (30), रूइली देवी (65) और फूलमती (40) शामिल हैं। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.