ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news pickup overturned in the pond the lives of the vehicle riders were saved due to the promptness of the villagers

Sonbhadra News: तालाब में पलटी पिकअप, ग्रामीणों की तत्परता से बची वाहन सवारों की जान.

रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बभनौली कलां में सोमवार सुबह एक पिकअप तालाब में पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवार चालक सहित तीन लोग बाल-बाल बच गए। पिकअप गांव के तालाब के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी।

sonbhadra

1:33 PM, Mar 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: तालाब में पलटी पिकअप, ग्रामीणों की तत्परता से बची वाहन सवारों की जान.
logo

सामूहिक प्रयास और सूझबूझ से वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बभनौली कलां में सोमवार सुबह एक पिकअप तालाब में पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवार चालक सहित तीन लोग बाल-बाल बच गए। पिकअप गांव के तालाब के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। वाहन के तालाब में गिरते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और वे तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान पति अनिल यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर तत्काल बचाव कार्य शुरू कराया। ग्रामीणों ने तालाब में गिरी पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किया। सामूहिक प्रयास और सूझबूझ से वाहन में फंसे सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया गया कि पिकअप पलटने के बाद कुछ देर के लिए स्थिति गंभीर हो गई थी, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से कोई जनहानि नहीं हुई। घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और इसे ग्रामीणों की सजगता का परिणाम बताया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.