मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news pilgrim bus leaves under somnath swabhiman festival dm shows flag

Sonbhadra News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत तीर्थयात्री बस रवाना, डीएम ने दिखाई झंडी.

सोनभद्र जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। तीर्थयात्रियों को सोमनाथ मंदिर दर्शन के लिए भेजा गया। यात्री पहले लखनऊ जाएंगे, फिर ट्रेन से आगे की यात्रा करेंगे। पूरी यात्रा लगभग एक सप्ताह में पूर्ण होगी। धार्मिक पर्यटन बढ़ावा देना और जागरूकता फैलाना उद्देश्य।

sonbhadra

1:47 PM, Apr 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत तीर्थयात्री बस रवाना, डीएम ने दिखाई झंडी.
logo

श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल यादव, रॉबर्ट्सगंज।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर जनपद सोनभद्र से प्रतिभाग करने जा रहे तीर्थयात्रियों के दल को शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल रहा और अधिकारियों सहित परिजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त बनाने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि जनपद से कुल 10 प्रतिभागी इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं, जो पहले लखनऊ पहुंचेंगे, जहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे आगे सोमनाथ मंदिर, गुजरात के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दल 21 अप्रैल को सोमनाथ पहुंचेगा तथा 22 और 23 अप्रैल को आयोजित मुख्य कार्यक्रमों में भाग लेगा। डीएम ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और देश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने प्रतिभागियों को जनपद के पर्यटन स्थलों से संबंधित पुस्तिकाएं भी भेंट कीं और निर्देश दिया कि इन्हें सोमनाथ में वितरित कर सोनभद्र के पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा यात्रा के लिए भोजन, आवास एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बताया गया कि इस वर्ष सोमनाथ मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक अवसर-1026 में हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष तथा पुनर्निर्मित मंदिर के 75 वर्ष पूर्ण होने-के उपलक्ष्य में देशभर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर पीडी डीआरडीए एस.के. राय, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, एडीएम (वित्त/राजस्व) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और श्रद्धालु जयकारों के बीच अपने पवित्र यात्रा पर रवाना हुए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.