क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news pipri police took prompt action in the cyber fraud case and returned 10 500

Sonbhadra News: पिपरी पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹10,500 वापस कराए.

पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति के ₹10,500 सफलतापूर्वक वापस कराए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर पिपरी थाना की साइबर टीम ने की। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा, रेनूकूट निवासी विवेक कुमार सिंह के साथ अज्ञात व्यक्ति ने साइबर धोखाधड़ी की थी, जिसमें उनके खाते से पैसे निकाल लिए गए थे।

sonbhadra

4:59 PM, Feb 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: पिपरी पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹10,500 वापस कराए.
logo

पीड़ित के खाते से निकाली गई राशि बैंक से पत्राचार कर वापस मिली- पिपरी पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति के ₹10,500 सफलतापूर्वक वापस कराए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर पिपरी थाना की साइबर टीम ने की। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा, रेनूकूट निवासी विवेक कुमार सिंह के साथ अज्ञात व्यक्ति ने साइबर धोखाधड़ी की थी, जिसमें उनके खाते से पैसे निकाल लिए गए थे। विवेक कुमार सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से संपर्क किया। टीम ने धोखाधड़ी से ट्रांसफर की गई धनराशि को होल्ड कराया और नियमानुसार नोटिस भेजकर ₹10,500 की पूरी राशि आवेदक के मूल बैंक खाते में वापस सुनिश्चित की। इस सफल अभियान में थाना पिपरी के प्र.नि. प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, नि. हरेन्द्र यादव, उ.नि. दिलीप सिंह और म.आ. अर्चना शामिल थे। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.