Sonbhadra News: मंदिर की जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई, महिला को जान से मारने की धमकी.
बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव में पांच लोग ट्रैक्टर लेकर मंदिर परिसर पहुंचे और जुताई कर फूल-पौधे व सब्जियों की फसल नष्ट कर दी। विरोध करने पर महिला विभा उपाध्याय के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ दुद्धी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
sonbhadra
3:14 PM, Nov 9, 2026
Share:


बैना गांव में मंदिर की जमीन पर जुताई का आरोप, महिला ने पुलिस से कार्रवाई मांगी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव में राधाकृष्ण मंदिर परिसर में ट्रैक्टर से जुताई कर फूल-पौधे और सब्जियां नष्ट करने का आरोप है। विरोध करने पर एक महिला को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत भी की गई है। महिला ने सोमवार को बभनी थाने में लिखित शिकायत दी। विभा उपाध्याय के मुताबिक, रविवार 8 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे श्रीराम पुत्र काशी, बुद्धिनारायण पुत्र दिलेश्वर, महादेव पुत्र रमेश्वर, रामलखन पुत्र बुद्धिनारायण और अयोध्या पुत्र हरिदास ट्रैक्टर लेकर मंदिर परिसर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने वहां जुताई कर फूल-पौधे, फल और सब्जियों की फसल नष्ट कर दी। विभा ने बताया कि जुताई का कारण पूछने पर आरोपितों ने गाली-गलौज की। उन्होंने वहां से चले जाने को कहा और जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, विभा के माता-पिता के साथ भी गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। यह जमीन दान में मुझे दी गई है। बैना गांव में राधाकृष्ण मंदिर बनाने के लिए दान की गई करीब सवा बीघा जमीन को लेकर भी विवाद है। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर और सार्वजनिक उपयोग के लिए दी गई जमीन की रजिस्ट्री कथित तौर पर एक निजी व्यक्ति के नाम करा दी गई। विभा ने अपनी जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से जांच, आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा देने की मांग की है। क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि गांव के लोगों और विभा उपाध्याय, दोनों को इस जमीन पर जाने से मना किया गया था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जरूरी कार्रवाई की जाएगी।


