Sonbhadra News: पीएम मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी सेवा पखवाड़ा अभियान.
सेवा सप्ताह पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के चोपन मंडल में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
sonbhadra
8:32 PM, Sep 13, 2025
Share:


सेवा सप्ताह पखवाड़ा अभियान की शुरूआत करेगी भाजपा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह पखवाड़ा अभियान का शुरूआत किया है। इसके तहत भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के चोपन मंडल में इस अभियान को सफल बनाने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ी मोर्चे के जिलाअध्यक्ष एवं नगर पंचायत चुर्क के चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकार यादव और चोपन मंडल के प्रभारी जिलाउपाध्यक्ष अशोक मौर्य ने उपस्थित चोपन मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ जनप्रतिनिधियों चोपन मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्ष को आगामी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और यह सब कार्यक्रम किस प्रकार से बूथ स्तर पर सफल करना है इसकी भी जानकारी दी। बैठक में जिला कार्यशक्ति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, जिला कार्य समिति सदस्य डॉक्टर सत्येंद्र आर्य, मंडल के उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, धर्मेंद्र उपाध्याय, धर्मशिला, विमलेश मौर्य, मंडल के मंत्री हिमांशु प्रियदर्शी, मनमोहन यादव, रश्मि खरवार, विजय बसवार एवं मंडल के महामंत्र राहुल सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चोपन मंडल के अध्यक्ष संजय केशरी ने किया एवं संचालन महामंत्री विकास चौबे ने किया।