ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news poisonous poison victimized a passenger in a roadways bus absconded with rs 5500

Sonbhadra News: रोडवेज बस में जहरखुरानों ने यात्री को बनाया शिकार, 5500 रुपये लेकर फरार.

रेणुकूट निवासी जयकुमार पांडेय को बुधवार रात रोडवेज बस में दो युवकों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। आरोप है कि जहरखुरान उनके 5500 रुपये लेकर उन्हें डाला स्थित एक मंदिर में छोड़कर फरार हो गए। करीब 12 घंटे बाद होश आने पर उन्होंने परिजनों को सूचना दी और गुरुवार शाम सकुशल घर पहुंचकर पिपरी पुलिस को जानकारी दी।

sonbhadra

6:48 PM, Nov 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: रोडवेज बस में जहरखुरानों ने यात्री को बनाया शिकार, 5500 रुपये लेकर फरार.
logo

रोडवेज बस में जहरखुरानी, नशीली चाय पिलाकर 5500 रुपये लेकर फरार हुए आरोपियों का शिकार बने यात्री की तस्वीर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

औद्योगिक नगरी रेणुकूट और आसपास के क्षेत्रों में जहरखुरान गिरोह की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। बुधवार की रात रोडवेज बस में सफर कर रहे मुर्धवा निवासी जयकुमार पांडेय को दो युवकों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गए। आरोप है कि जहरखुरान उनके पास रखे करीब 5500 रुपये लेकर उन्हें डाला स्थित एक मंदिर में छोड़कर फरार हो गए। करीब 12 घंटे बाद होश आने पर उन्होंने किसी तरह परिजनों से संपर्क किया। जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात करीब नौ बजे जयकुमार पांडेय ऑटो नहीं मिलने के कारण मुर्धवा जाने के लिए वाराणसी जा रही सरकारी रोडवेज बस में सवार हो गए थे। इसी दौरान बस में बैठे दो युवकों ने बातचीत के जरिए उनसे मेलजोल बढ़ाया। कुछ देर बाद दोनों युवक उनके लिए चाय लेकर आए। चाय पीने के बाद जयकुमार अचेत हो गए। इसके बाद उनके साथ क्या हुआ, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं रही। इधर, रातभर जयकुमार के घर नहीं पहुंचने से परिजन परेशान रहे। पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गुरुवार की सुबह परिजनों ने पिपरी थाने पहुंचकर उनकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। दोपहर करीब दो बजे जब जयकुमार का मोबाइल फोन चालू हुआ तो उन्होंने परिजनों से संपर्क कर बताया कि वह डाला में हैं और वहां से बस पकड़कर रेणुकूट आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जहरखुरानों ने उनकी जेब में रखे लगभग 5500 रुपये निकाल लिए और उन्हें डाला स्थित एक मंदिर में छोड़ दिया था। बताया गया कि मोबाइल चार्ज करने के बाद होश में आए जयकुमार ने परिजनों को अपनी स्थिति की जानकारी दी। गुरुवार शाम करीब चार बजे वह सकुशल घर पहुंचे। इसके बाद पिपरी थाने जाकर पुलिस को अपनी वापसी की जानकारी दी।इस घटना के बाद क्षेत्र में रोडवेज बसों और सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यात्रियों से अनजान लोगों द्वारा दी गई चाय, पानी अथवा खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करने की अपील की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.