ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news survey should be done before land acquisition for vindhya expressway pokhara villagers raised demand

Sonbhadra News: विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण से पहले हो सर्वे, पोखरा के ग्रामीणों ने उठाई मांग.

विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले पोखरा गांव के ग्रामीणों ने विधिवत सर्वे और राजस्व अभिलेखों के सुदृढ़ीकरण की मांग उठाई। शुक्रवार को तहसीलदार नटवर सिंह ने गांव पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं और उचित मुआवजे का आश्वासन दिया। प्रस्तावित सड़क की चौड़ाई 120 मीटर होगी तथा किसानों को प्रति हेक्टेयर 12 लाख रुपये मुआवजा देने की जानकारी दी गई।

sonbhadra

5:20 PM, Nov 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण से पहले हो सर्वे, पोखरा के ग्रामीणों ने उठाई मांग.
logo

विंध्य एक्सप्रेस-वे भूमि अधिग्रहण से पहले पोखरा गांव में तहसीलदार ने किसानों की समस्याएं सुनीं और मुआवजे का आश्वासन दिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को लेकर शुक्रवार को पोखरा गांव में तहसीलदार नटवर सिंह ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान किसानों ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने से पहले गांव का विधिवत सर्वे कराने और राजस्व अभिलेखों का सुदृढ़ीकरण करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही अधिग्रहण की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि सर्वे में गांव शामिल होने के कारण पहले जमीन और मकानों की वास्तविक स्थिति का आकलन जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शी तरीके से सर्वे कराकर किसानों के हितों को सुरक्षित रखने की मांग की। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद तहसीलदार नटवर सिंह ने बताया कि प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे की चौड़ाई 120 मीटर होगी। सड़क के दायरे में आने वाली जमीन का पहले सर्वे कराया जाएगा और राजस्व अभिलेखों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों को प्रति हेक्टेयर 12 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। तहसीलदार ने यह भी आश्वासन दिया कि जिन मकानों का थोड़ा हिस्सा भी सड़क के दायरे में आएगा, उन्हें पूरे मकान का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, कच्चे मकानों के मामले में भी उनकी स्थिति और आकलन के आधार पर मुआवजा देने की बात कही गई। इस दौरान ग्रामीणों ने जमीन, मकान और मुआवजे से जुड़ी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। तहसीलदार ने सभी समस्याओं को सुनते हुए नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक में सर्वे लेखपाल हरिश्चंद्र, तहसील लेखपाल संजय, ग्राम प्रधान शंभूनाथ, राजबली, शिवनाथ यादव, राधेश्याम, हीरासाय, सीताराम, गणेश प्रसाद, राजकेश्वर, सुलेनचंद, विशेश्वर प्रसाद, कांति प्रसाद, श्रीगणेश, चंद्रिका प्रसाद, रामचरित्र, देवकुमार और श्यामदेव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.