Sonbhadra News: पुलिस की कार्रवाई, 49.20 ग्राम हेरोइन के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार.
चोपन पुलिस ने डाला चढ़ाई स्थित अल्ट्राटेक पार्किंग के पास 49.20 ग्राम हेरोइन के साथ वांछित आरोपी अफजाल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चोपन थाने में एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था। तलाशी में प्लास्टिक के डिब्बे से हेरोइन बरामद होने के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
sonbhadra
6:00 PM, Sep 24, 2026
Share:


हेरोइन बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस टीम के साथ थाने के बाहर दिखाती तस्वीर।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: आर. एन. पाण्डेय।
सोनभद्र।
विज्ञापन
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस ने 49.20 ग्राम हेरोइन के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चोपन थाने में एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह वांछित चल रहा था। पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर 2026 को तड़के करीब 5:55 बजे थाना चोपन पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों और मादक पदार्थों की तलाश में लगी थी। इसी दौरान डाला चढ़ाई स्थित अल्ट्राटेक पार्किंग के पास, कस्बा डाला से करीब छह किलोमीटर दक्षिण, एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान अफजाल पुत्र मोहम्मद इकबाल, निवासी ग्राम टिकरा उस्मान, थाना जैदपुर, जिला बाराबंकी, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के डिब्बे में 49.20 ग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना चोपन में दर्ज मु.अ.सं. 319/2026, धारा 8/21/27(ए)/29 एनडीपीएस एक्ट तथा 111(2)(बी), 111(4) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त था। उसके खिलाफ चोपन थाने में एक अन्य एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा भी दर्ज बताया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अफजाल के खिलाफ पूर्व में अयोध्या और बाराबंकी जनपदों के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना रौनाही, जैदपुर, सफदरगंज और सतरिख से संबंधित मामले शामिल हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 8/21/27(ए)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता के नेतृत्व में की गई। टीम में हेड कांस्टेबल पप्पू यादव, रजवान यादव, कांस्टेबल मन्टू सिंह, उपनिरीक्षक एवं डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी, हेड कांस्टेबल शिवशरण बिन्द और कांस्टेबल गोविन्द कुमार शामिल रहे।



