Sonbhadra News: त्योहारों को लेकर रॉबर्ट्सगंज में पुलिस अलर्ट, व्यापारियों और संभ्रांत लोगों के साथ सीओ ने की बैठक.
आगामी त्योहारों को लेकर सीओ नगर रणधीर मिश्रा ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में व्यापारियों और संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।
sonbhadra
7:05 PM, Nov 1, 2026
Share:


रॉबर्ट्सगंज में सीओ नगर ने व्यापारियों के साथ बैठक कर सहयोग और सतर्कता की अपील की।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सोनभद्र पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने कोतवाली रॉबर्ट्सगंज परिसर में व्यापारियों, संभ्रांत व्यक्तियों और पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बाजारों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर चर्चा की गई। सीओ ने व्यापारियों एवं संभ्रांत नागरिकों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। व्यापारियों को प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, दुकानों के सामने अतिक्रमण नहीं करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा गया।


