Sonbhadra News: त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, डीजे संचालकों को दिए सख्त दिशा-निर्देश.
आगामी त्योहारों को लेकर रॉबर्ट्सगंज थाने में सीओ नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने डीजे संचालकों के साथ बैठक की। डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा और समय-सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए। भड़काऊ गीतों से बचने, यातायात व कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सौहार्द कायम रखने पर जोर दिया गया।
sonbhadra
7:33 PM, Sep 28, 2026
Share:


लेकर रॉबर्ट्सगंज में डीजे संचालकों की बैठक लेते सीओ नगर रणधीर कुमार मिश्रा, मौजूद पुलिस अधिकारी व डीजे संचालक।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
आगामी त्योहारों को देखते हुए जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को रॉबर्ट्सगंज थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने डीजे संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीओ नगर ने डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा और समय-सीमा का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। किसी भी स्थिति में अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण न किया जाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। डीजे पर किसी भी प्रकार के भड़काऊ, विवादित या आपत्तिजनक गीत अथवा सामग्री का प्रसारण नहीं किया जाए। साथ ही डीजे संचालन के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने डीजे संचालकों को शासन एवं प्रशासन की ओर से जारी नियमों का पालन करने तथा त्योहारों के दौरान पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी पक्षों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। बैठक में रॉबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहित थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस ने डीजे संचालकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संचालन सुनिश्चित करने की अपील की।


