Sonbhadra News: नवरात्र और मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट, रामलीला स्थलों व पंडालों का निरीक्ष.
नवरात्र, रामलीला और मूर्ति विसर्जन को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट है। चोपन, करमा और ओबरा क्षेत्रों में अधिकारियों ने पंडालों और विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
sonbhadra
5:14 PM, Oct 18, 2026
Share:


नवरात्र और मूर्ति विसर्जन को लेकर सोनभद्र पुलिस ने पूजा पंडालों एवं मेला स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
नवरात्र, रामलीला और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सोनभद्र पुलिस अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में रविवार को क्षेत्राधिकारीगण ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में रामलीला स्थलों, पूजा पंडालों और मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस के अनुसार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने चोपन थाना क्षेत्र के रामलीला स्थलों और पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय ने करमा थाना क्षेत्र में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय ने ओबरा थाना क्षेत्र के पंडालों और मूर्ति विसर्जन स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आयोजनों के दौरान पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने और आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई करने पर जोर दिया। सोनभद्र पुलिस की ओर से नवरात्र, रामलीला और मूर्ति विसर्जन सहित सभी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।


