ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police and excise department took action regarding illegal raw liquor awareness campaign against drug abuse was conducted in settlements

Sonbhadra News: अवैध कच्ची शराब को लेकर पुलिस व आबकारी विभाग की कार्रवाई, बस्तियों में चलाया गया नशे के खिलाफ जागरूक अभियान.

शक्तिनगर थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब को लेकर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई देखने को मिली। कच्ची शराब बनाने की सूचना पर पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया। मौके पर बरामद 2 से 3 क्विंटल अवैध लहन बरामद किया गया। जिसे नियमानुसार विधिवत नष्ट कर दिया गया। इस दौरान बस्तियों में नशे के खिलाफ जागरूक अभियान चलाया गया।

sonbhadra

10:32 PM, Dec 30, 2025

Share:

Sonbhadra News: अवैध कच्ची शराब को लेकर पुलिस व आबकारी विभाग की कार्रवाई, बस्तियों में चलाया गया नशे के खिलाफ जागरूक अभियान.
logo

एसपी के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस ने आबकारी निरीक्षक दुद्धी, सोनभद्र के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम गठित की। टीम ने बस स्टैंड शक्तिनगर और आसपास की बस्तियों में अवैध कच्ची शराब की तलाश में सघन दबिश दी। दबिश के दौरान, तीन अलग-अलग स्थानों से लगभग 2 से 3 क्विंटल अवैध लहन बरामद किया गया। मौके पर ही नियमानुसार विधिवत नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के साथ-साथ, पुलिस और आबकारी टीम ने स्थानीय बस्तियों में निवास कर रहे छोटे बच्चों, बच्चियों, महिलाओं और पुरुषों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया।

विज्ञापन

Img

उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। थाना शक्तिनगर पुलिस और आबकारी विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस संयुक्त टीम में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल राजू राम और राजेश यादव, कांस्टेबल अमृत लाल और अक्षय यादव सहित थाना शक्तिनगर के पुलिसकर्मी शामिल थे। इनके साथ आबकारी विभाग, दुद्धी, सोनभद्र के अधिकारी/कर्मचारी भी मौजूद थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.