Sonbhadra News: पुलिस और एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता, 24 लाख रुपये के जेवरात बरामद.
रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लगभग 24 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।
sonbhadra
5:58 PM, Nov 10, 2025
Share:


संयुक्त टीम ने चोरी की घटना का अनावरण करते हुए अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लगभग 24 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम को यह सफलता मिली। संयुक्त टीम ने चोरी की घटना का अनावरण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
आवेदक गिरीश कुमार सोनी, पुत्र श्यामनाथ सोनी, निवासी ग्राम व पोस्ट वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) ने रॉबर्ट्सगंज थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर 2025 को वह व्यापार के सिलसिले में वाराणसी गए थे। उसी दिन रात 8:25 बजे उन्होंने टेंगरा मोड़, वाराणसी से वाड्रफनगर के लिए बस पकड़ी। उनके साथ उनके रिश्तेदार रामेश्वर सोनी पुत्र जगदीश सोनी भी थे। गिरीश कुमार सोनी के पास एक बैग में लगभग 140 ग्राम सोने के जेवरात और 3 किलोग्राम चांदी का सामान था। 16 अक्टूबर 2025 को जब वे वाड्रफनगर उतरे, तो उन्होंने पाया कि बैग से सोने व चांदी के जेवरात गायब थे। इस संबंध में वाड्रफनगर पुलिस द्वारा तत्काल चेकिंग की गई, किंतु कोई सुराग नहीं मिला। घटना के संबंध में रॉबर्ट्सगंज थाने पर मु0अ0सं0 1078/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
8 नवंबर 2025 को रात लगभग 9:20 बजे, रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण एवं मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। अभियुक्त सफीक खान पुत्र हसन अली, निवासी खेरवाजगीर, थाना मनावर, जिला धार (मध्यप्रदेश) को टोंकी रोड, थाना मनावर, जनपद धार (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के कब्जे से 131 ग्राम सोने के आभूषण एवं 2.900 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए, जिन्हें वह बेचने के लिए ले जा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त सफीक खान ने बताया कि वह अपने तीन साथियों जाबिर, अशफाक एवं आबिद के साथ जनपद धार से वाराणसी आया था। 15 अक्टूबर 2025 को टेंगरा मोड़, वाराणसी से ही उन्होंने पीड़ितों का पीछा करना शुरू किया। जब बस उरमौरा ढाबा पर रुकी और दोनों व्यापारी खाना खाने उतरे, तभी अभियुक्तगणों ने मौका पाकर बैग से सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए और वापस अपने जनपद धार (मध्यप्रदेश) लौट गए।



