ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news police arrested the accused of murder sent behind bars

Sonbhadra News: पुलिस ने हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे.

थाना जुगैल क्षेत्र के ग्राम अगोरी खास टोला करजी में रमई नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने बाद सलाखों के पीछे भेज दिया।

sonbhadra

11:21 PM, Aug 14, 2025

Share:

Sonbhadra News: पुलिस ने हत्या के आरोपियों को  किया गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे.
logo

पुलिस के कब्जे में हत्या के आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जुगैल पुलिस ने बीते 12/13 अगस्त को हुई रमई की हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नामजद अभियुक्त बाबूलाल पुत्र बंधु निवासी अगोरी खास टोला करजी एवं उसका दामाद बबूंदर पुत्र बीरे प्रसाद निवासी ग्राम जुगैल टोला तेलिया, करजी मोड़ पर भागने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर दोनों को मौके से गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपियों की निशानदेहि पर हत्या में प्रयुक्त लाठी और कुल्हाड़ी बरामद भी कर ली गईं। वही पूछताछ में अभियुक्त बाबूलाल ने बताया कि मृतक रमई शराब पीने के बाद उसके घर आया और अपनी पत्नी के चले जाने को लेकर विवाद करने लगा। मृतक को संदेह था कि उसकी पत्नी का संबंध बाबूलाल से है, इसी कारण उसने पहले भी अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसके चलते वह मायके चली गई थी। पत्नी को वापस लाने में असफल रहने पर मृतक ने बाबूलाल से ₹1500 खर्च की मांग की, जिस पर विवाद बढ़ गया। झगड़े के दौरान बाबूलाल ने रमई के सिर पर लाठी से वार किया और उसके दामाद बबूंदर ने कुल्हाड़ी से तीन बार वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक के सिर पर कुल्हाड़ी के गंभीर घाव थे। इस आधार पर मुकदमे की धारा में संशोधन किया गया और धारा 103(1) BNS में तरमीम किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की। बता दे कि जुगैल थाना पर ग्राम अगोरी खास टोला करजी निवासी गंगासागर पुत्र रमई द्वारा सूचना दी गई थी कि उसके पिता रमई की हत्या पड़ोसी बाबूलाल पुत्र बंधु द्वारा लाठी-डंडे से कर दी गई है। उक्त सूचना पर थाना जुगैल में मु0अ0सं0 90/25, धारा 105 भारतीय न्याय संहिता (BNS) पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.