मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police arrested the accused of raping and abducting a girl on the pretext of marriage

Sonbhadra News: शादी का झांसा देकर युवती को भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

कोन पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान खुर्शीद आलम उर्फ गोल्डेन (26) निवासी कोन पुरानी बस्ती के रूप में हुई है।

sonbhadra

4:00 PM, May 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: शादी का झांसा देकर युवती को भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
logo

पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी खुर्शीद आलम उर्फ गोल्डेन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

कोन पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खुर्शीद आलम उर्फ गोल्डेन (26) पुत्र मंसूर निवासी कोन पुरानी बस्ती, सोनभद्र के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी थाना कोन में पंजीकृत मु.अ.सं. 81/2026 से संबंधित है। प्रारंभिक शिकायत में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पीड़िता की बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास किए। सर्विलांस सेल की सहायता से पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया, जिसके बाद आरोपी खुर्शीद आलम को गिरफ्तार कर लिया गया। विवेचना और पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (दुष्कर्म) और 115(2) (अपहरण) की बढ़ोत्तरी की गई। इसके साथ ही धारा 84, 352 और 351(2) बीएनएस भी लागू हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.