Sonbhadra News: पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, पूछताछ में चोरी की योजना का खुलासा.
पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। शक्तिनगर पुलिस टीम ने खोखरी पुलिया (रेलवे साइडिंग) के पास से चोरी की एक टाटा इंडिका कार (MP66C1609) के साथ इन आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे पहले भी चोरी कर चुके हैं और जेल जा चुके हैं।
sonbhadra
4:25 PM, Feb 15, 2026
Share:


पुलिस ने चोरी की कार सहित 5 अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। शक्तिनगर पुलिस टीम ने खोखरी पुलिया (रेलवे साइडिंग) के पास से चोरी की एक टाटा इंडिका कार (MP66C1609) के साथ इन आरोपियों को पकड़ा। यह कार्रवाई 14 फरवरी 2026 को की गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे की टीम ने यह सफलता हासिल की। इस संबंध में थाना शक्तिनगर में मु.अ.सं. 25/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामदगी और साक्ष्य के आधार पर इसमें धारा 317(2) और 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे घूम-फिर कर काम करते हैं और मौका पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे पहले भी चोरी कर चुके हैं और जेल जा चुके हैं। आरोपियों ने बताया कि वे काम की तलाश में बैढ़न से शक्तिनगर आए थे। 13/14 फरवरी 2026 की रात उन्होंने शक्तिनगर बस स्टैंड से कुछ दूरी पर एक वर्कशॉप के पास खड़ी इंडिगो कार (MP66C1609) देखी। वहां कोई नहीं था, तो उन्होंने अपने पास रखी चाबी से कार का दरवाजा खोला, उसे स्टार्ट किया और तेजी से वहां से फरार हो गए। चोरी की कार से वे अनपरा, सोनभद्र की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में तेल खत्म होने वाला था। पुलिस से बचने के लिए वे कार को एक सुनसान जगह ले गए। दिनभर रुककर वे चोरी की एक और घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
