मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police busted theft gang 3 criminals arrested

Sonbhadra News: पुलिस ने चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार.

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र। सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आभूषण, पीतल के बर्तन और नगद धनराशि बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 4 मई 2026 को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्र

sonbhadra

2:33 PM, May 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: पुलिस ने चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार.
logo

चोरी के आभूषण, पीतल के बर्तन व नगदी बरामद, एक आरोपी फरार.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आभूषण, पीतल के बर्तन और नगद धनराशि बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 4 मई 2026 को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बहुआर स्थित तालाब के पास घेराबंदी कर तीन अभियुक्तों को दबोच लिया। ये सभी चोरी के माल का आपस में बंटवारा कर रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रिन्स त्रिपाठी उर्फ राजा त्रिपाठी (21), आनंद शंकर त्रिपाठी उर्फ बादशाह (38) और योगेंद्र नाथ मिश्रा उर्फ लालू मिश्रा (40) शामिल हैं। इनके पास से महिलाओं के आभूषण जैसे पायल व बिछिया, पीतल के बर्तन (कटोरा, परात आदि) और 490 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी श्वेत पाठक के साथ मिलकर एक घर में रात के समय चोरी की थी और चोरी का सामान अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर छिपाया गया सामान भी बरामद कर लिया है। इस मामले में धारा 305(ए), 317(2) व 329(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपी श्वेत पाठक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे संगठित गिरोहों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.