Sonbhadra News: पुलिस ने चोरी की बाइक पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार.
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने 30 जनवरी 2026 को एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है।
sonbhadra
3:32 PM, Jan 30, 2026
Share:


बिहार से चोरी हुई थी मोटरसाइकिल, चेकिंग के दौरान ओबरा में मिली।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने 30 जनवरी 2026 को एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल निर्देशन में डिग्री कॉलेज चौराहा पर वाहनों की चेकिंग के दौरान की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। चालक ने तेज गति से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया और हिरासत में ले लिया। वाहन के चेचिस नंबर को ई-चालान ऐप से जांचने पर पता चला कि यह हीरो स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक-सिल्वर रंग) मोटरसाइकिल चोरी की है। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR45N5042 है। यह मोटरसाइकिल बिहार के कैमूर भभुआ जिले के अधौरा थाने में दर्ज मु0अ0सं0-11/25, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित पाई गई। इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर ओबरा थाने में मु0अ0सं0-29/2026, धारा 317(2), 317(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश दूबे, उपनिरीक्षक राम लोचन और हेड कांस्टेबल संतोष पटेल शामिल थे।



