मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police clamp down on bullying in babhni 10 arrested in case of assault and inhuman acts

Sonbhadra News: बभनी में दबंगई पर पुलिस का शिकंजा, मारपीट-अमानवीय कृत्य के मामले में 10 गिरफ्तार.

बभनी थाना क्षेत्र में मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छेड़खानी के विवाद के बाद युवक को घर में खींचकर मारपीट करने और अपमानित करने का आरोप है। बीच-बचाव करने पहुंची महिला से भी मारपीट और धमकी देने की बात सामने आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

sonbhadra

1:55 PM, Aug 8, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी में दबंगई पर पुलिस का शिकंजा, मारपीट-अमानवीय कृत्य के मामले में 10 गिरफ्तार.
logo

बभनी में मारपीट व अमानवीय कृत्य मामले में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी, पुलिस अधिकारियों के साथ आरोपी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र में छेड़खानी के विवाद के बाद हुई मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पुलिस के अनुसार, ग्राम ईकदिरी निवासी सरजू प्रसाद पुत्र हनुमान प्रसाद ने 7 अगस्त को बभनी थाने में लिखित तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 6 अगस्त को उनके भाई भोला प्रसाद बभनी बाजार से घर लौट रहे थे, तभी दराई मोड़ के पास विपक्षी पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर उनके साथ मारपीट की।तहरीर में बताया गया है कि आरोपियों ने भोला प्रसाद को जबरन एक घर के अंदर खींच लिया, जहां उनके साथ मारपीट की गई और अमानवीय कृत्य करते हुए उन्हें अपमानित किया गया। जब भोला प्रसाद को बचाने के लिए उनकी भाभी मौके पर पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना बभनी में मुकदमा अपराध संख्या 178/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) और 191(2) में मुकदमा दर्ज किया गया।इसके बाद पुलिस टीम ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया और सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजय पुत्र राजेन्द्र, राजेन्द्र पुत्र छबिलाल, चितरंजन पुत्र शिवलोचन, ममता पत्नी अजय, चिंता पत्नी अयोध्या, शंभू पुत्र अशर्फी लाल, संजय पुत्र सीताराम, सीताराम पुत्र मनोरथ, रामकिशुन पुत्र मनमूरत और बीगन पुत्र रत्तू शामिल हैं। ये सभी आरोपी ग्राम करकच्छी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के निवासी बताए गए हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक बभनी अरविन्द सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।मामले में पुलिस की ओर से आगे की विवेचनात्मक एवं विधिक कार्रवाई जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.