ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police conducted awareness campaign on new criminal law informed students about the sections of bns

Sonbhadra News: पुलिस ने नए आपराधिक कानून पर जागरूकता अभियान चलाया, छात्रों को BNS की धाराओं की जानकारी दी.

ओबरा पुलिस ने स्वामी सत्यानंद सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए आपराधिक कानून (BNS) पर एक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 150 छात्रों को कानून में हुए बदलावों और उनके प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अब घर पर आकर भी कानूनी प्रक्रिया के तहत शिकायतें सुन सकती है। इस अभियान में क्षेत्रधिकारी ओबरा हर्ष पांडेय, थाना प्रभारी ओबरा विजय चौरसिया, दो सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल शामिल थे।

sonbhadra

6:25 PM, Nov 2, 2025

Share:

Sonbhadra News: पुलिस ने नए आपराधिक कानून पर जागरूकता अभियान चलाया, छात्रों को BNS की धाराओं की जानकारी दी.
logo

ओबरा पुलिस ने स्कूल में नए आपराधिक कानून (BNS) पर एक जागरूकता अभियान चलाया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

ओबरा पुलिस ने स्वामी सत्यानंद सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए आपराधिक कानून (BNS) पर एक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 150 छात्रों को कानून में हुए बदलावों और उनके प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।

Img

पुलिस अब घर पर आकर भी कानूनी प्रक्रिया के तहत शिकायतें सुन सकती है। इस अभियान में क्षेत्रधिकारी ओबरा हर्ष पांडेय, थाना प्रभारी ओबरा विजय चौरसिया, दो सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल शामिल थे। छात्रों ने कानून प्रक्रिया से संबंधित अपनी शंकाएं पूछीं, जिनका पुलिस टीम ने समाधान किया।

Img

स्कूल की प्रिंसिपल संध्या देवी ने बताया कि पुलिस टीम ने छात्रों को नए कानूनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले एफआईआर दर्ज कराने में दिक्कतें आती थीं, लेकिन अब किसी भी घटना के तुरंत बाद एफआईआर की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

विज्ञापन

Img

प्रिंसिपल ने यह भी बताया कि यदि किसी कम उम्र के बच्चे के साथ कोई घटना या दुर्घटना होती है, तो उसकी काउंसलिंग की जाती है। 18 साल की उम्र होने पर उस घटना का बच्चे के जीवन पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, जिससे वह अपना जीवन अच्छे से जी सकता है और भविष्य में सफल हो सकता है।

Img

एक स्कूली छात्रा ने बताया कि सीओ और एसएचओ सहित कई अधिकारियों ने कानून में हुए बदलावों और गर्ल्स एक्टिविटी के बारे में जानकारी दी। एक अन्य छात्रा ने बताया कि उन्हें 'क्राइम' और 'BNS' की धाराओं के बारे में विस्तार से समझाया गया।

Img

एक छात्रा ने तलाक से संबंधित सवाल पूछा कि यदि कोई लड़की तलाक चाहती है और उसका पति इसके लिए तैयार नहीं है, तो क्या वह तलाक ले सकती है। इस पर पुलिस टीम ने बताया कि यदि मामला कोर्ट में जाता है और काउंसलिंग के बाद यह गंभीर विषय पाया जाता है कि पति द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है, तो कानूनी प्रक्रिया के बाद तलाक लिया जा सकता है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.