ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police cow smugglers encounter two injured 16 cattle and weapons recovered three smugglers absconding

Sonbhadra News: पुलिस-गो तस्करों की मुठभेड़, दो घायल, 16 गोवंश और हथियार बरामद, तीन तस्कर फरार.

पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस और एसओजी टीम ने कार्रवाई करते हुए दो गोतस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पैर में गोली लगी है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 16 गोवंश, दो पिकअप वाहन और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

sonbhadra

1:57 PM, Dec 10, 2025

Share:

Sonbhadra News: पुलिस-गो तस्करों की मुठभेड़, दो घायल, 16 गोवंश और हथियार बरामद, तीन तस्कर फरार.
logo

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के. पैर में लगी गोली।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस और एसओजी टीम ने कार्रवाई करते हुए दो गोतस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पैर में गोली लगी है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 16 गोवंश, दो पिकअप वाहन और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

Img

यह घटना 10 दिसंबर 2025 को हुई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर गो-तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर दो पिकअप वाहनों में गोवंश को करमा से नौगढ़ व मधुपुर होते हुए बिहार ले जा रहे हैं।

Img

सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने दोमुहिया पुलिया के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर तस्करों ने भागने का प्रयास किया और एक पिकअप से एक आरक्षी को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो अभियुक्तों नीरज कुमार (22 वर्ष, पुत्र महेंद्र भारतीय, निवासी खुदई, थाना पन्नूगंज, सोनभद्र) और मुन्ना (27 वर्ष, पुत्र बीना, निवासी चैनपुर, भभुआ, बिहार) के पैर में गोली लग गई।

Img

उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्करों के पास से दो पिकअप वाहनों में लदे 16 गोवंश (प्रत्येक पिकअप में 8), दो तमंचे (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस दौरान तीन अन्य अभियुक्त भगवान यादव, विकास यादव और बलवंत यादव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल अभियुक्तों और आरक्षी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय, लोढ़ी भेजा गया है।

Img

रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। आगे की विधिक कार्यवाही जारी है। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे कैमूर, बिहार के रहने वाले हैं और उनका एक गिरोह है जो लंबे समय से गो-तस्करी का काम कर रहा है।

Img

उन्होंने बताया कि 16 गोवंश को मध्य प्रदेश (कलवरी) और मिर्जापुर के बॉर्डर के पास से लादा गया था। इन गोवंश को नौगढ़ होते हुए बिहार ले जाया जा रहा था, जहां इन्हें शातिर तस्करों नाटे, मुखिया और हाफिज को सौंपा जाता था। ये तस्कर आगे गोवंश को वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजते थे। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि वे पहले भी कई बार इसी योजना के तहत गोवंश की तस्करी कर चुके हैं।

*पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1- नीरज कुमार पुत्र महेन्द्र भारतीय निवासी खुदई थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष।

2- मुन्ना पुत्र बीना निवासी चैनपुर भभुआ बिहार उम्र करीब 27 वर्ष।

विज्ञापन

*वांछित अभियुक्तगण का विवरण-*

1- भगवान यादव

2- विकास यादव पुत्रगण अज्ञात निवासीगण भभुआ बिहार

3- बलवन्त यादव पुत्र अज्ञात

4- नाटे पुत्र अज्ञात

5- मुखिया पुत्र अज्ञात

6- हाफिज पुत्र अज्ञात निवासीगण अज्ञात

*पुलिस मुठभेड़ में सम्मिलित पुलिस टीम-*

1- प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

2- प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।

3- प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना करमा जनपद सोनभद्र।

4- SOG प्रभारी उ.नि. राजेश कुमार चौबे मय टीम, जनपद सोनभद्र।

5- चौकी प्रभारी सुकृत रविकान्त मिश्रा मय टीम, जनपद सोनभद्र।

6- चौकी प्रभारी हिन्दुआरी सुरेन्द्र सिंह मय टीम, जनपद सोनभद्र।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.