ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police detained many leaders including the district president who had come to surround the bjp office in the national herald case

Sonbhadra News: नेशनल हेराल्ड केस मामले में भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया.

गुरुवार को जिले में भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामराज गोंड सहित कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में लिया गया। रामराज गोंड ने आरोप लगाया कि मोदी और अमित शाह के इशारे पर सरकार ईडी का प्रयोग कर नेशनल हेराल्ड के झूठे केस में उनके नेताओं को अपमानित और परेशान कर रही है।

sonbhadra

2:40 PM, Dec 18, 2025

Share:

Sonbhadra News: नेशनल हेराल्ड केस मामले में भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया.
logo

कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेती पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

गुरुवार को जिले में भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामराज गोंड सहित कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को उरमौरा बाईपास पर रोका। नाराज जिलाध्यक्ष रामराज गोंड समेत कई नेता सड़क पर लेटकर नारेबाजी करने लगे। सीओ रणधीर मिश्रा और कोतवाल माधव सिंह ने पुलिस बल के साथ सभी को सड़क से हटवाकर आवागमन बहाल करवाया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोंकझोंक भी हुई। पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन चूर्क ले गई।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि वे केंद्र सरकार द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के माध्यम से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यालयों का घेराव किया जाना था। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। सुरक्षा के मद्देनजर भाजपा कार्यालय पर भी पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया था।

Img

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने बताया पार्टी हाईकमान के आदेश पर पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यालयों के घेराव का निर्देश मिला था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को घेराव की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहले ही रोक लिया। रामराज गोंड ने आरोप लगाया कि मोदी और अमित शाह के इशारे पर सरकार ईडी का प्रयोग कर नेशनल हेराल्ड के झूठे केस में उनके नेताओं को अपमानित और परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान की हत्या कर रही है तथा विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.