मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police encounter with cow smugglers one injured arrested one absconding

Sonbhadra News: गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल गिरफ्तार, एक फरार.

करमा थाना क्षेत्र के जुगनी जंगल में रविवार को पुलिस और वांछित गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ में एक शातिर तस्कर घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

sonbhadra

10:52 AM, Feb 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल गिरफ्तार, एक फरार.
logo

अभियुक्त के पास से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद के करमा थाना क्षेत्र स्थित जुगनी जंगल में रविवार को पुलिस और वांछित गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक शातिर तस्कर घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम के एक मुकदमे में वांछित तस्कर जुगनी जंगल के रास्ते भागने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर घोरावल, करमा और राजगढ़ थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र निवासी करन जायसवाल (27 वर्ष) के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर पकड़ा गया। करन जायसवाल का साथी, करमा थाना क्षेत्र के खुटहनिया निवासी सहाबे आलम, अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त करन जायसवाल के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में घोरावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ 21 फरवरी को राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम धनसिरिया में हुई एक घटना से संबंधित है। उस दिन एक पिकअप (UP65 NT 3216) से सात गोवंशों को क्रूरतापूर्वक बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस की घेराबंदी के दौरान तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। इस संबंध में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज किया गया था। पूछताछ में आरोपी करन जायसवाल ने स्वीकार किया कि उनका गिरोह लंबे समय से अंतर्राज्यीय स्तर पर गौ-तस्करी में संलिप्त है। वे गोवंशों को बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजते थे। गिरफ्तार आरोपी करन जायसवाल के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और हत्या सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, फरार अभियुक्त सहाबे आलम की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.