मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police encounter with cow smugglers two smugglers and a policeman injured 9 cows recovered

Sonbhadra News: गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो तस्करों और एक पुलिसकर्मी घायल, 9 गोवंश बरामद.

सोनभद्र में गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गौ तस्करों के पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गए, वही तस्करों की पिकअप की टक्कर से एक मुख्य आरक्षी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से 9 गोवंश, एक पिकअप वाहन और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

sonbhadra

1:04 PM, Jan 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो तस्करों और एक पुलिसकर्मी घायल, 9 गोवंश बरामद.
logo

पुलिस एनकाउंटर से थर्राया इलाका, तस्करों के बड़े नेटवर्क को खुद मुजरिम ने किया बेनकाब।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

पुलिस ने 22 जनवरी 2026 को गौ तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक मुठभेड़ में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों तस्करों के पैर में गोली लगी, जबकि तस्करों की पिकअप की टक्कर से एक मुख्य आरक्षी भी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से 9 गोवंश (एक मृत अवस्था में), एक पिकअप वाहन और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर गौ-तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में घोरावल, करमा और शाहगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर एक बिना नंबर प्लेट वाली पिकअप से मध्य प्रदेश सीमा (घोरावल थाना क्षेत्र) से गोवंश को बिहार ले जा रहे हैं, जहां उन्हें वध किया जाना था। सूचना मिलते ही घोरावल, करमा और शाहगंज पुलिस की टीमों ने खाखे मोड़ नहर पुलिया चौराहा के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर अपराधियों ने भागने का प्रयास किया और अपनी पिकअप से एक मुख्य आरक्षी को टक्कर मारकर घायल कर दिया। भागते समय उन्होंने पुलिस बल पर फायरिंग भी शुरू कर दी।

विज्ञापन

Img

पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चालक सिद्धनाथ खरवार (29) निवासी अमहरा, कैमूर, बिहार और वाहन मालिक ओमप्रकाश यादव (30) निवासी चैनपुर, भभुआ, बिहार के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिकअप वाहन में लदे 9 गोवंश (एक मृत), दो अवैध तमंचे (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए। घायल अभियुक्तों और घायल मुख्य आरक्षी राजीव कुमार को इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी घोरावल भेजा गया है। इस संबंध में घोरावल थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे कैमूर, बिहार के रहने वाले हैं और उनका एक गिरोह है जो लंबे समय से गौ तस्करी का काम करता है। उन्होंने बताया कि वे इन 9 गोवंशों को मध्य प्रदेश सीमा (घोरावल थाना क्षेत्र) के पास से लादकर नौगढ़ होते हुए बिहार ले जा रहे थे। उन्होंने पहले भी कई बार इसी तरीके से गोवंश की तस्करी की है, जिन्हें बिहार से पश्चिम बंगाल वध के लिए भेजा जाता है। मामले में दो अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस कार्रवाई में थाना घोरावल से प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, मुख्य आरक्षी शिवमंगल, आरक्षी संदीप कुमार और मुख्य आरक्षी राजीव कुमार (घायल) शामिल थे। थाना करमा से प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, मुख्य आरक्षी संजय गुप्ता, मुख्य आरक्षी संदीप सिंह और मुख्य आरक्षी विवेक गिरी भी टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा, थाना शाहगंज से उपनिरीक्षक सकिल अहमद और आरक्षी विनय कुमार भी इस अभियान में मौजूद थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.