Sonbhadra News: 80 सीसीटीवी कैमरों की मदद से 24 घंटे में लापता नाबालिग सकुशल बरामद.
जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय लापता बालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद परिवारजनों ने पुलिस की सराहना की।
sonbhadra
7:58 PM, Feb 8, 2026
Share:


परिजनों ने तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना की।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय लापता बालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार 7 फरवरी 2026 को रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग बालिका स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम ने पूरी रात लोढ़ी टोल प्लाजा से पंचमुखी मंदिर तक लगभग 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सोशल मीडिया व अन्य तकनीकी संसाधनों की मदद से बालिका की लोकेशन का पता लगाया। पुलिस के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप 8 फरवरी को करीब दोपहर 12 बजे बालिका को बढ़ौली चौराहे के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह रास्ता भटककर पन्नूगंज की ओर चली गई थी। बरामदगी के बाद पुलिस ने बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद परिवारजनों ने पुलिस की सराहना की।बरामदगी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी कस्बा उपनिरीक्षक अमित सिंह, टीएसआई हरेराम यादव, टीएसआई भरत कुमार राय तथा महिला कांस्टेबल पिंकी शामिल रहीं।
