Sonbhadra News: पुलिस का होटल संचालकों संग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, शादी समारोहों में चोरी और संदिग्ध गतिविधियों पर दिया विशेष दिशा-निर्देश.
पुलिस द्वारा आगामी शादी-विवाह सीजन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इसका उद्देश्य समारोहों के दौरान होने वाली चोरी और संदिग्ध गतिविधियों को रोकना था। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने इस बैठक की अध्यक्षता की।
sonbhadra
5:33 PM, Nov 24, 2025
Share:


एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने बैठक की अध्यक्षता की।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
पुलिस द्वारा आगामी शादी-विवाह सीजन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक 24 नवंबर 2025 को कोतवाली राबर्ट्सगंज के मीटिंग हॉल में हुई, जिसमें होटल मालिकों, प्रबंधकों और विवाह/मैरेज लॉन संचालकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य समारोहों के दौरान होने वाली चोरी और संदिग्ध गतिविधियों को रोकना था। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने इस बैठक की अध्यक्षता की। इसमें मोबाइल, गहने और पर्स चोरी जैसी घटनाओं के साथ-साथ वर-वधू पक्ष के मुख्य व्यक्तियों के अलावा संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही गई। क्षेत्राधिकारी नगर ने उपस्थित सभी होटल मालिकों और प्रबंधकों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इनमें सबसे प्रमुख था सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्य व्यवस्था। सभी होटल, लॉन, पार्किंग और प्रवेश द्वार पर हाई-रिज़ॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया।
विज्ञापन
इन कैमरों की रिकॉर्डिंग न्यूनतम 30 दिनों तक सुरक्षित रखनी होगी। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या स्थानीय पुलिस को देने का निर्देश दिया। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा गया। प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर एंट्री रजिस्टर या पास सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विवाह समारोहों, रिसेप्शन या किसी भी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके अतिरिक्त, जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण नियमों के अनुसार, रात्रि 10:00 बजे तक ही डीजे बजाने की अनुमति है, जिसका कड़ाई से पालन करने को कहा गया। गहने और पर्स चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर स्टाफ की सक्रिय तैनाती सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पुलिस ने विवाह सीजन में पुलिस-जनसमन्वय बढ़ाने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित कर आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने कहा कि विवाह समारोहों में भीड़ का लाभ उठाकर चोरी की घटनाएं बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में होटल मालिक, प्रबंधक और लॉन संचालक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाकर आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को विवाह सीजन के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त, सतत चेकिंग और प्रभावी निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए।



