ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news police in action mode 5 men and one woman arrested in action mode in view of festivals

Sonbhadra News: त्योहारों के मद्देनजर एक्शन मोड में पुलिस, शांति भंग के आरोप में 5 पुरुष और एक महिला गिरफ्तार.

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चोपन थाना पुलिस ने 5 पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की है।

sonbhadra

8:50 PM, Sep 4, 2025

Share:

Sonbhadra News: त्योहारों के मद्देनजर एक्शन मोड में पुलिस, शांति भंग के आरोप में 5 पुरुष और एक महिला गिरफ्तार.
logo

पकड़े गए सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चोपन थाना पुलिस ने 5 पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में संजय केवट (36), बृजेश कुमार (26), विरेंद्र प्रसाद (45), मुकुल श्रीवास्तव (24), आकाश (20) और अनीता (26) शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस एक्ट की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को वरिष्ठ उप-निरीक्षक उमाशंकर यादव के नेतृत्व में एक टीम ने अंजाम दिया। टीम में उप-निरीक्षक राकेश प्रसाद, बलजीत भारद्वाज, रामफेर यादव, हेड कांस्टेबल पप्पू यादव और महिला कांस्टेबल दीपा यादव शामिल थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आने वाले त्योहारों को सकुशल संपन्न कराना है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.