ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police in action mode on new year s eve appeal to the residents of the district to celebrate the new year cordially and peacefully

Sonbhadra News: नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक्शन मोड में पुलिस, जनपदवासियों से नववर्ष को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्वक मनाने की अपील.

नववर्ष की पूर्व संध्या पर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विशेष अभियान चलाया। उन्होंने रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के कस्बा और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त की, जिससे आमजन को सुरक्षा का एहसास हो सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से नववर्ष को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।

sonbhadra

10:39 PM, Dec 31, 2025

Share:

Sonbhadra News: नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक्शन मोड में पुलिस, जनपदवासियों से नववर्ष को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्वक मनाने की अपील.
logo

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर होगी शख्त कार्रवाई- एसपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

नववर्ष की पूर्व संध्या पर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विशेष अभियान चलाया। उन्होंने रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के कस्बा और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त की, जिससे आमजन को सुरक्षा का एहसास हो सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से नववर्ष को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्वक मनाने की अपील की।

Img

उन्होंने सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर पैदल गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को नववर्ष के अवसर पर किसी भी प्रकार का हुड़दंग, अराजकता या असामाजिक गतिविधि करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने के लिए भी निर्देशित किया गया। विशेष रूप से 'ड्रिंक एंड ड्राइव' के खिलाफ गहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

Img

एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने बताया, नववर्ष की पूर्व संध्या पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस द्वारा प्रभावी पेट्रोलिंग की जा रही है और 'ड्रंक एंड ड्राइविंग' के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं। ऐसा पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Img

जनपद के सभी प्रमुख दर्शनीय स्थलों, जैसे मुखा फॉल और रिहंद डैम, पर भी पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया है। इन स्थानों पर बाहरी जनपदों से भी पर्यटक आते हैं, जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Img

इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय ने शाहगंज, क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार ने ओबरा, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय ने पिपरी, क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर ने पन्नूगंज क्षेत्रान्तर्गत रामगढ़ और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने दुद्धी क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।

Img

इन गश्त और चेकिंग अभियानों के माध्यम से आमजन को आश्वस्त किया गया कि सोनभद्र पुलिस नववर्ष के अवसर पर शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

headingicon

सम्बंधित खबर

headingicon

विज्ञापन

headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.