ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police made auto drivers aware warned of strictness on violation of rules

Sonbhadra News: पुलिस ने ऑटो चालकों को किया जागरूक, नियम उल्लंघन पर सख्ती की चेतावनी.

सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के बढ़ौली ओवरब्रिज के नीचे ऑटो चालकों के साथ संवाद कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान चालकों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि किसी भी स्थिति में ऑटो में अश्लील गाने या साउंड सिस्टम का उपयोग न करें।

sonbhadra

4:50 PM, Apr 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: पुलिस ने ऑटो चालकों को किया जागरूक, नियम उल्लंघन पर सख्ती की चेतावनी.
logo

पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन सीज व विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के बढ़ौली ओवरब्रिज के नीचे ऑटो चालकों के साथ विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ऑटो चालकों को एकत्रित कर उन्हें यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान चालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के अश्लील गाने या तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम का प्रयोग न करें। साथ ही बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के वाहन संचालन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तेज आवाज में गाने बजाने से वाहन चालकों का ध्यान भटकता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा चालकों को यह भी निर्देश दिए गए कि यदि उनके वाहन में कोई संदिग्ध व्यक्ति बैठता है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी ऑटो चालक अपने वाहनों में लगे साउंड सिस्टम को स्वयं हटा लें, अन्यथा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर संबंधित वाहन को सीज करते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी। सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि हाल ही में ट्रकों में लगे बाहरी स्पीकर और अश्लील गानों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में कस्बे के लोगों की शिकायत पर ऑटो चालकों के खिलाफ यह जागरूकता अभियान संचालित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, उनके लिए आरटीओ विभाग के सहयोग से विशेष कैंप लगाकर लाइसेंस बनवाने की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान ऑटो चालकों ने अपनी कुछ समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। पुलिस ने सभी चालकों से नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.