ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police put a reward on four cough syrup smugglers rs 25 000 each on four including shubham who ran an illegal network

Sonbhadra News: पुलिस ने चार कफ सिरप तस्करों पर इनाम रखा, अवैध नेटवर्क चलाने वाले शुभम समेत चार पर 25-25 हजार का इनाम.

पुलिस ने कोडिन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने के बाद फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस मामले के मुख्य सरगना शुभम जायसवाल सहित कुल चार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं और लगातार दबिश दी जा रही है।

sonbhadra

9:05 PM, Dec 30, 2025

Share:

Sonbhadra News: पुलिस ने चार कफ सिरप तस्करों पर इनाम रखा, अवैध नेटवर्क चलाने वाले शुभम समेत चार पर 25-25 हजार का इनाम.
logo

आरोपी शुभम जायसवाल और विजय गुप्ता की फ़ाइल फ़ोटो।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

पुलिस ने कोडिन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने के बाद फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस मामले के मुख्य सरगना शुभम जायसवाल सहित कुल चार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। जिन चार आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है, उनमें वाराणसी निवासी मुख्य सरगना शुभम जायसवाल, भदोही के निशांत उर्फ रवि गुप्ता, वाराणसी के विजय गुप्ता और सहारनपुर के विशाल उपाध्याय शामिल हैं।

Img

आरोपी निशांत उर्फ रवि गुप्ता और विशाल उपाध्याय की फ़ाइल फ़ोटो।

पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं और संगठित तरीके से कफ सिरप की अवैध आपूर्ति में संलिप्त रहे हैं। इस बड़े रैकेट का खुलासा 18 अक्टूबर की रात हुआ था। सोनभद्र पुलिस ने नियमित चेकिंग के दौरान दो कंटेनरों को रोका। जांच के दौरान चिप्स और नमकीन की पेटियों के पीछे कोडिन युक्त कफ सिरप की एक बड़ी खेप बरामद हुई, जिससे इस बड़े तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि कफ सिरप की यह खेप केवल सोनभद्र तक सीमित नहीं थी। जांच में रांची और गाजियाबाद से भी चार ट्रकों में लदा कफ सिरप पकड़ा गया।

इससे यह स्पष्ट हो गया कि यह एक अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क है, जो लंबे समय से सक्रिय था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल और उनके पिता भोला जायसवाल के स्वामित्व वाली फर्म 'शैली ट्रेडर्स' इस पूरे नेटवर्क की एक महत्वपूर्ण कड़ी थी। फर्जी ड्रग लाइसेंस के सहारे कागजों में करोड़ों शीशियों की आपूर्ति दर्शाई गई, जबकि वास्तव में यह कफ सिरप अवैध बाजार में बेचा जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया।

Img

एसआईटी की जांच में यह बात सामने आई कि 'शैली ट्रेडर्स' का नेटवर्क कई जिलों और राज्यों तक फैला हुआ है। कागजों में दर्शाई गई कई फर्में वास्तव में फर्जी पाई गईं। जांच के दौरान यह सामने आया था कि सोनभद्र में पंजीकृत दो फर्मों के माध्यम से भी कफ सिरप की आपूर्ति दिखाई गई थी। इस मामले में औषधि नियंत्रण विभाग ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस प्रकरण से जुड़े एक आरोपी सत्यम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पूर्व, पुलिस ने शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। भोला और सत्यम से हुई पूछताछ के आधार पर ही अन्य फरार आरोपियों के नाम सामने आए, जिन पर अब इनाम घोषित किया गया है।

Img

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों का अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है, जिसके कारण आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ अभियुक्तों के विदेश में होने के प्रमाण मिले हैं, और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रत्यर्पण (extradition) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.