ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news police raids in hotel immoral body trade was revealed

Sonbhadra News: होटल में पुलिस की छापेमारी, अनैतिक देह व्यापार का हुआ खुलासा.

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस की सयुंक्त टीम ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल में छापेमारी की कार्रवाई की। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दो महिलाओं का रेस्कीयू भी किया गया।

sonbhadra

11:17 PM, Aug 24, 2025

Share:

Sonbhadra News: होटल में पुलिस की छापेमारी, अनैतिक देह व्यापार का हुआ खुलासा.
logo

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत होटल में अनैतिक देह व्यापार के मामले का खुलासा पुलिस द्वारा रविवार को किया गया। जिसके बाद क्षेत्र में चर्चाओ का बाज़ार गर्म है। मुखबिर की सटीक सूचना पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और महिला थाना की सयुंक्त पुलिस ने होटल के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की है। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी ने बताया होटल में छापेमारी में भौतिक और अन्य साक्ष्य मिले।

विज्ञापन

Img

जिसके आधार पर अवनीश कुमार और अविनाश सिंह को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही छापेमारी की कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं का रेस्कीयू भी किया गया। एडिशनल एसपी ने बताया पकड़े गए आरोपियों और अन्य लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर अन्य जानकारिया इक्क्ठा करने में जुटी है। बता दे कि लम्बे समय से होटल में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाज़ार था गर्म।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.