Sonbhadra News: शाहगंज के खजुरी में युवक के साथ मारपीट, फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस; जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं.
शाहगंज थाना क्षेत्र के खजुरी नहर के पास विनय श्रीवास्तव के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। युवक के सिर में चोट आई, जिसके बाद प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस के अनुसार फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है और तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
sonbhadra
9:23 AM, Oct 16, 2026
Share:


शाहगंज के खजुरी में मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, घायल युवक से पूछताछ कर मामले की जांच करती पुलिस।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र के खजुरी नहर के पास एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में विनय श्रीवास्तव (करीब 50 वर्ष) के सिर में चोट आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के अनुसार, प्रारंभिक जांच में फायरिंग की बात सही नहीं पाई गई है। घायल युवक का प्राथमिक उपचार कराया गया है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, विनय श्रीवास्तव पुत्र नौरंग श्रीवास्तव शाम को खजुरी नहर के पास स्थित खेत से एक अन्य युवक के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो नकाबपोश युवक पहुंचे। विनय के साथ आए युवक के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। घटना के बाद घायल विनय को ग्रामीणों की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। विनय के साथ मौजूद युवक ने बताया कि घटना के दौरान एक नकाबपोश युवक ने विनय की कनपटी पर कट्टा सटाकर फायर किया। गोली की आवाज सुनकर वह डर गया। इसके बाद दोनों युवक बाइक से डोहरी कन्या विद्यालय की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद फायरिंग की बात को सही नहीं पाया है। घटना के बाद शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर जुट गए। घायल विनय श्रीवास्तव को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर शाहगंज थानाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू की। इस मामले में क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय ने बताया कि शाम को डायल 112 के माध्यम से थाना शाहगंज क्षेत्र के ग्राम खजुरी में एक व्यक्ति पर फायरिंग होने और उसके घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सूचना देने वाले व्यक्ति तथा पीड़ित विनय श्रीवास्तव से पूछताछ की गई। क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दो व्यक्तियों ने मारपीट और गाली-गलौज की थी। पूछताछ और प्रारंभिक जांच में फायरिंग की बात की पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि विनय श्रीवास्तव के सिर में बाईं तरफ सामान्य चोट है और उनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर ली है। मामले में तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि घटना के संबंध में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। फिलहाल, घटना को लेकर पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


